हम ही क्यों?
हम जयपुर में हैं
VKI, Sitapura, Bagru — हम आपकी factory पर आते हैं। Zoom पर English बोलने वाली agency नहीं, हिंदी में सीधी बात।
सिर्फ़ food brands
FSSAI, shelf-life, label QC — food brands की listing यहीं अटकती है, और यही हमारी specialty है।
ईमानदार जवाब
अगर आपका product quick commerce के लिए सही नहीं है, हम साफ़ बता देंगे। Audit free है — हमें झूठे सपने बेचने की ज़रूरत नहीं।
हमारा सीधा वादा
हम listing guarantee नहीं करते — final decision platform के category manager का होता है। जो brand quick commerce के लिए fit नहीं है, उसे हम साफ़ मना कर देते हैं। कोई lock-in नहीं, हर fees पहले बताई जाती है, और हर महीने साफ़ report मिलती है।
Bikaner की brands Blinkit पर हैं। जयपुर की क्यों नहीं?
Bikaji से लेकर ₹110 वाली छोटी bhujia brands तक Blinkit पर बिक रही हैं — जबकि जयपुर की मशहूर namkeen और mithai houses वहाँ अभी दिखती ही नहीं। यही gap आपका मौका है।